jaipur

जयपुर में फरार हत्यारे ने बनाई ठगी गैंग, ATM कार्ड बदलकर करता था फ्रॉड

पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सोनू वैष्णव, विरेंद्र सिंह और सद्दाम शामिल हैं।

🧠 गैंग का मास्टरमाइंड निकला हत्या का आरोपी

जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड सोनू वैष्णव हत्या का आरोपी है और फरारी काट रहा था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर “SVS” नाम से गैंग बनाई थी, जो एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगती थी।

💳 बुजुर्ग को बनाया शिकार

26 अप्रैल को झोटवाड़ा इलाके के एक एटीएम बूथ पर गिरोह ने एक बुजुर्ग का कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

🔍 पूछताछ में खुला बड़ा राज

सख्ती से पूछताछ के दौरान पता चला कि सोनू वैष्णव के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

🔫 जमीन विवाद में कर चुका है हत्या

आरोपी ने खुलासा किया कि वर्ष 2024 में डीग जिले में जमीन विवाद के चलते साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या की थी। इस मामले में वह वांटेड चल रहा था और उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

🕵️‍♂️ फरारी के दौरान बनाया गैंग

पिछले दो साल से फरार आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसी दौरान जयपुर में उसने नए साथियों के साथ मिलकर ठगी का गिरोह खड़ा कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!