राहगीरों के बीच ठंडी छाछ का वितरण
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा का “15 दिन 15 जन सेवा” अभियान जारी

रांची में बढ़ती गर्मी के बीच सामाजिक संस्थाएं भी जनसेवा के कार्यों में जुटी हुई हैं। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा चलाए जा रहे “प्यार बांटते चलो” स्लोगन आधारित “15 दिन 15 जन सेवा” अभियान के तहत मंगलवार को राहगीरों और श्रद्धालुओं के बीच ठंडी छाछ का वितरण किया गया।
यह सेवा कार्य दुर्गा मंदिर, बकरी बाजार परिसर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडी छाछ पिलाई गई।
गर्मी में लोगों को मिली राहत
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने संस्था की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस तरह के सेवा कार्य गर्मी में काफी राहत पहुंचाते हैं और यात्रियों के लिए सहारा बनते हैं।
इस सेवा कार्य का आयोजन शाखा सदस्य कोमल पोद्दार द्वारा किया गया।
पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन
कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल और सचिव रेखा राईका मौजूद रहीं।
मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने बताया कि “15 दिन 15 जन सेवा” अभियान के तहत आगे भी जनहित से जुड़े सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




