Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

मजदूरी पर गया युवक तीन दिन बाद मृत मिला

मजदूरी पर गया युवक तीन दिन बाद मृत मिला

अबोहर में कृषि विभाग कार्यालय के पास पड़ा था शव; 24 वर्षीय लव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

अबोहर। अबोहर में एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक मजदूरी के लिए घर से निकला था और करीब तीन दिन बाद उसका शव रविवार सुबह अनाज मंडी के पास स्थित कृषि विभाग कार्यालय के साइकिल स्टैंड के नजदीक बरामद हुआ।

मृतक की पहचान मोहल्ला जम्मू बस्ती, गली नंबर 3 निवासी लव के रूप में हुई है।

तीन दिन से घर नहीं लौटा था

परिजनों के मुताबिक, लव मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार उसकी तलाश कर रहा था। रविवार सुबह कृषि विभाग कार्यालय के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली।

शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ के साथ आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!