Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

डबवाली में सड़क सुरक्षा की परीक्षा में उतरे 40,660 विद्यार्थी: 216 सरकारी, 88 निजी स्कूलों के साथ 9 कॉलेज-आईटीआई ने लिया हिस्सा

सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी के पहले चरण में 216 सरकारी, 88 निजी स्कूलों और 9 कॉलेज-आईटीआई के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा; प्रतियोगिता पांच चरणों में होगी

डबवाली। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने और उनमें यातायात नियमों के पालन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से डबवाली पुलिस की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026-27 के प्रथम चरण में 40,660 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में 216 सरकारी और 88 गैर-सरकारी स्कूलों के अलावा 9 कॉलेज व आईटीआई के विद्यार्थियों ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

यातायात नियमों से जुड़े सवाल पूछे

पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों से यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों, हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल यातायात नियमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और जागरूक सड़क उपयोगकर्ता बनाना है।

पांच चरणों में होगी प्रतियोगिता

सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण स्कूल स्तर पर होने के बाद चयनित विद्यार्थी खंड, जिला, रेंज और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का अगले चरण के लिए चयन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

यातायात प्रभारी ने शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण

प्रतियोगिता के दौरान डबवाली के यातायात प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने स्वयं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है। बच्चे खुद यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने माता-पिता और अन्य परिजनों को भी हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

डबवाली पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन कई अनमोल जिंदगियों को सुरक्षित रख सकता है।

पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के निर्देशानुसार डबवाली पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और नागरिक जागरूकता को लेकर ऐसे अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!