Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
punjab

अमृतसर से दुबई की फ्लाइट 14 घंटे लेट, यात्रियों का हंगामा: स्टाफ से बहस, बोले- मैनेजर को बुलाओ; सुविधाएं देने की मांग

अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में करीब 14 घंटे की देरी को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। फ्लाइट के लंबे समय तक लेट होने से नाराज यात्रियों की टिकट काउंटर पर एयरलाइन कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हो गई।

यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें बताया गया कि अब फ्लाइट रात करीब 11 बजे रवाना होगी। अचानक समय में इतनी देरी की जानकारी मिलने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई।

मैनेजर को बुलाने की मांग

फ्लाइट में देरी से परेशान एक यात्री ने एयरलाइन कर्मचारी से अपने मैनेजर को बुलाने की मांग की। यात्री ने कहा कि वे किसी तरह का विवाद या नुकसान नहीं चाहते, लेकिन उनकी समस्या का समाधान होना चाहिए।

यात्री ने स्टाफ से कहा कि मैनेजर को बुलाकर फ्लाइट के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए और यात्रियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बहस के दौरान यात्री ने यह भी कहा कि अगर उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया और कोई अप्रिय स्थिति बनी तो इसकी जिम्मेदारी एयरलाइन स्टाफ की होगी।

धूप में इंतजार करने का आरोप

जालंधर से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने बताया कि करीब 70 से 80 यात्री तेज धूप में बाहर बैठकर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि लंबे इंतजार के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

एक यात्री ने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पंजाब के किसी बस स्टैंड की स्थिति भी इतनी खराब नहीं है, जितनी उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर देखने को मिल रही है।

यात्रियों की स्टाफ से बहस

फ्लाइट में देरी को लेकर यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। यात्री लगातार मैनेजर को मौके पर बुलाने और फ्लाइट की स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते रहे।

यात्रियों का कहना है कि उन्हें घंटों इंतजार करने के बजाय देरी का स्पष्ट कारण बताया जाना चाहिए और लंबे इंतजार के दौरान जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

पहले भी सामने आ चुकी है फ्लाइट में देरी की शिकायत

अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी को लेकर इससे पहले भी यात्रियों के हंगामे का मामला सामने आ चुका है। रविवार को भी स्पाइसजेट की अमृतसर-दुबई फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के बाद यात्रियों ने नाराजगी जताई थी।

उस दौरान एक महिला यात्री ने अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए उचित जगह नहीं मिलने की शिकायत की थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते यात्रियों में एयरलाइन और एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!