Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
haryana

रोहतक में युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

स्कूटी सवार दो युवकों ने सिर पर किए ताबड़तोड़ वार; पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV जांच शुरू की

रोहतक के अर्जुन नगर में देर रात एक युवक पर स्कूटी सवार दो आरोपियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गर्वित पुत्र सुरेंद्र विरमानी के मुताबिक उसके पिता की अर्जुन नगर में किराने की दुकान है और रात करीब 1 बजे वह दुकान पर मौजूद था, तभी स्कूटी पर सवार दो अनजान युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और आते ही उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल ने आरोपियों की पहचान हिमांशु और मानिक के रूप में बताते हुए परिवार को उनसे जान-माल का खतरा भी जताया है। सूचना मिलने के बाद पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!