राजस्थान
-
राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में 39.4°C; अगले दो दिन भी जारी रहेगा बारिश का दौर
जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर कुछ इलाकों में सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार…
Read More » -
राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदली जिम्मेदारियां
जयपुर। राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस…
Read More » -
पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की आरक्षण लॉटरी स्थगित, अब 17-18 सितंबर को होगी
जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर होने वाली वार्डों की आरक्षण लॉटरी अचानक स्थगित कर दी…
Read More » -
जोधपुर में मोटो फेस्ट का रोमांच: 30 लाख की BMW को दिया ‘ब्लैक ब्यूटी’ नाम, महिला बाइकर्स ने भी दिखाया दम
जोधपुर। शहर में शनिवार को आयोजित मोटो फेस्ट में बाइक रेसिंग और स्टंट का रोमांच देखने को मिला। आयोजन में…
Read More » -
बोलेरो कैंपर में पीछे खड़े 3 युवकों के सिर बैरियर से टकराए, 2 की मौत
डीडवाना-कुचामन। जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो कैंपर में पीछे खड़े तीन युवक रेलवे ओवरब्रिज (ROB)…
Read More » -
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी से सजा जयपुर, नगर निगम मुख्यालय बना आकर्षण का केंद्र
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर के सरकारी कार्यालयों और प्रमुख स्थानों को तिरंगे की रोशनी और आकर्षक…
Read More » -
राजस्थान में श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, 4 की मौत: 2 गंभीर
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि…
Read More » -
भाषण सुन छोड़ी पुलिस की नौकरी,आजादी की जंग में कूदे:राजस्थान में खोली पहली दलित पाठशाला, पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी रामप्रताप शर्मा की कहानी पाली के गुंदोज से16 घंटे पहले लेखक: वीरेंद्र उदेश जिस उम्र में बच्चे खेलते हैं, 12 साल के रामप्रताप शर्मा ने माता-पिता खो दिए। पैतृक जमीन पर जागीरदारों ने कब्जा कर लिया। कमजोर तबकों पर जुल्म की घटनाओं ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। जोधपुर आए नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भाषण सुनकर पुलिस की नौकरी छोड़ आजादी की जंग में कूद पड़े। आंदोलनों में लाठी खाई और जेल भी गए। छुआछूत के दौर में जब स्कूलों ने दलित बच्चों के लिए दरवाजे बंद कर दिए तो उन्होंने किराए के मकान में राजस्थान की पहली दलित पाठशाला खोल दी। छोटे भाई को नौकरी छुड़वाकर पढ़ाने का जिम्मा सौंप दिया। यही पाठशाला आगे चलकर स्कूल बनी और आज उसी अंग्रेज अफसरों के बंगले में सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल चल रहा है। अंग्रेजों से लड़ाई के साथ छुआछूत के खिलाफ भी मोर्चा खोलने वाले स्वतंत्रता सेनानी रामप्रताप शर्मा की कहानी जानने भास्कर टीम उनके गांव पहुंची। पढ़िए ये खास रिपोर्ट…. 12 की उम्र में माता-पिता का साया उठा पाली से करीब 20 किलोमीटर दूर है गुंदोज गांव। यहां ब्रह्मपुरी इलाके में स्वतंत्रता सेनानी रामप्रताप शर्मा और उनके छोटे भाई मगराज के पुश्तैनी मकान है। हम घर में दाखिल हुए तो उनके पोते और छोटे भाई मगराज के बेटे ने उस दौर की कहानी बयां की। पाली के गुंदोज गांव में रामप्रताप शर्मा का पुश्तैनी मकान। पाली के गुंदोज गांव में रामप्रताप शर्मा का पुश्तैनी मकान। पोते महेश जोशी बताते हैं- दादा रामप्रताप शर्मा जब 12 साल के थे, तब सिर से माता-पिता साया उठ गया। सामंती प्रथा होने के चलते जागीरदारों ने पैतृक जमीन पर कब्जा कर लिया था। ऐसे में उन्हें अपने ननिहाल बगड़ी में शरण लेनी पड़ी। ननिहाल की जमीन भी पहले से सामंतों के कब्जे में थी। घर में संजोकर रखी स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीरें दिखाते परिवार के सदस्य। घर में संजोकर रखी स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीरें दिखाते परिवार के सदस्य। कमजोर तबके से मारपीट की घटना ने झकझोरा साल 1934 में ननिहाल बगड़ी में खुला दरबार लगा था। वहां खुलेआम नामी सेठ-साहूकारों और कमजोर तबके के लोगों को बेरहमी से पीटा गया। इस घटना ने रामप्रताप को अंदर तक झकझोर दिया। तभी उन्होंने अपनी और नाना की जमीन सामंतों से आजाद करवाने की ठानी। शर्मा भारतीय सेना में शामिल होकर ताकतवर पद पर पहुंचना चाहते थे। लेकिन उस समय भारतीय-ब्रिटिश सेना में ब्राह्मणों (पुस्तक वंदे मातरम् के अनुसार) को भर्ती नहीं किया जाता था। ऐसे में रामप्रताप शर्मा पुलिस में बतौर हेड कॉन्स्टेबल भर्ती हुए थे। जोधपुर में ‘नेताजी’ का भाषण सुन नौकरी छोड़ी साल 1938 में विलायत से लौटे नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जोधपुर में एक आम सभा रखी थी। उस आमसभा में लॉ एंड आर्डर संभालने का जिम्मा हेड कॉन्स्टेबल रामप्रताप शर्मा के पास ही था। बोस का भाषण सुनकर शर्मा उनकी राष्ट्र भावना से बेहद प्रेरित हुए। रामप्रताप शर्मा पुलिस में भर्ती हुए थे, लेकिन आजादी की लड़ाई के लिए उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। रामप्रताप शर्मा पुलिस में भर्ती हुए थे, लेकिन आजादी की लड़ाई के लिए उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। अगले ही साल 1939 में रामप्रताप शर्मा ने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। अपने पैतृक गांव गुंदोज लौटकर जागीरदार और सामंती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया। उसी साल रामप्रताप शर्मा मारवाड़ लोक परिषद के सदस्य बन गए। सत्याग्रह आंदोलन में गए जेल जमनालाल बजाज और हीरालाल शास्त्री के मार्गदर्शन में सत्याग्रह आंदोलन जोरों पर था। आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर अंग्रेजी हुकूमत ने रामप्रसाद शर्मा को 1943 में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। उन पर लूट और अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किए। 2 साल जेल में बिताने के बाद 1945 में हाकिम रूपसिंह राठौड़ और गोरधन सिंह भंडारी ने उनको बरी कर दिया। जोधपुर जेल से रिहा होकर शर्मा अपने गांव लौटे और फिर से किसान आंदोलन में जुट गए। अंग्रेजी हुकूमत-जागीरदार प्रथा के विरोध में वे कई बार मारपीट के भी शिकार हुए। किराए के मकान में खोली राजस्थान की पहली दलित पाठशाला पुस्तक वंदे मातरम् में छपी उनकी जीवनी के अनुसार रामप्रताप शर्मा विनोबा भावे के दलित आंदोलन के बड़े समर्थक थे। यही वजह थी कि वे छुआछूत के प्रबल विरोधी थे। उस दौर में गुंदोज की पाठशाला में दलित या अनुसूचित जाति के बच्चों को प्रवेश नहीं मिलता था। ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए शर्मा ने सत्याग्रह में साथ निभाने वाले सेठ पुखराज जैन का मकान किराए पर लिया। साल 1945 में एक शिक्षा समिति गठित कर पहली दलित पाठशाला की स्थापना की। पढ़ाने का जिम्मा अपने छोटे भाई मगराज को दिया। उन बच्चों को स्कूल की दहलीज तक पहुंचाया, जिनके लिए पढ़ाई करना किसी सपने से कम नहीं था।
पाली। राजस्थान के पाली जिले के बाली क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा…
Read More » -
पिता की मौत पर दादा के दुखी न होने से नाराज था पोता, हत्या का आरोप; शव नदी में फेंका
पाली। राजस्थान के पाली जिले के बाली क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा…
Read More » -
पिता की मौत पर दादा के रवैये से नाराज था पोता, दोस्त के साथ मिलकर हत्या का आरोप; शव नदी में फेंका
पाली। राजस्थान के पाली जिले के बाली क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा…
Read More »