फतेहाबाद पहुंची महिला आयोग चेयरपर्सन: छात्राओं से संवाद, अधिकारियों संग करेगी महिला अपराधों की समीक्षा
स्कूल में छात्राओं से सीधा संवाद, कानूनों की दी जानकारी

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया मंगलवार को फतेहाबाद पहुंचीं। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने पीएमश्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की, जहां छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और पॉश कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
वन स्टॉप सेंटर का करेंगी निरीक्षण
जागरूकता कार्यक्रम के बाद चेयरपर्सन रेडक्रॉस भवन स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करेंगी। यहां महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा, ताकि जरूरत के अनुसार सुधार किए जा सकें।
अधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक
रेणु भाटिया जिला प्रशासन के अधिकारियों—डीसी, एसपी और अन्य विभागीय अधिकारियों—के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में जिले में महिला विरुद्ध अपराधों की समीक्षा की जाएगी और लंबित मामलों पर चर्चा होगी।
जिला परिषद सदस्यों से भी लेंगी फीडबैक
अपने दौरे के दौरान चेयरपर्सन जिला परिषद सदस्यों से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान जिले में महिलाओं की स्थिति, सुरक्षा और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा करेंगी निष्कर्ष
दौरे के अंत में चेयरपर्सन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित करेंगी और दिनभर की बैठकों व निरीक्षण के आधार पर अपने निष्कर्ष साझा करेंगी।
स्वागत के साथ हुआ दौरे का आगाज
इससे पहले सोमवार शाम को फतेहाबाद पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने रात्रि विश्राम फतेहाबाद रेस्ट हाउस में किया।




