Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
पंजाब

टैलेंट हंट शो में बच्चों ने दिखाया हुनर, सना पहले स्थान पर रही

लुधियाना। श्री बाला जी प्रोडक्शन की ओर से कृष्णा ऑडिटोरियम, साहनेवाल में आयोजित टैलेंट हंट शो में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं से कुल 25 छात्रों ने भाग लिया और नृत्य, गायन सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय दिया।

इस आयोजन में भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर की कक्षा दूसरी की छात्रा सना ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। सना की मनमोहक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

विद्यालय के प्रिंसिपल पवन सूद ने सना को उसकी शानदार नृत्य प्रस्तुति के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!