Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
पंजाब

भाजपा की जीत पर लुधियाना में मनाया जश्न

कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जताई खुशी, जीत को जनता के विश्वास की विजय बताया

लुधियाना | पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में लुधियाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सनी मलिक ने सभी को लड्डू बांटकर जीत की बधाई दी और कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, समर्थन और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और पार्टी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताया।

इस अवसर पर शिव कुमार भामियां, गुरचरण सिंह, रछपाल सिंह और अमित वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताया।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!