Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
hisar

GJU हिसार के वीसी प्रो. नरसीराम बिश्नोई रिलीव, CDLU वीसी डॉ. विजय कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

नियमित कुलपति के चयन तक डॉ. विजय कुमार संभालेंगे GJU का अतिरिक्त कार्यभार, 122 आवेदकों में प्रो. नरसीराम बिश्नोई भी शामिल

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई को उनके कार्यवाहक प्रभार से रिलीव कर दिया गया है। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। अब चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU) के कुलपति डॉ. विजय कुमार को GJU के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय में नए नियमित कुलपति की नियुक्ति और चयन प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। प्रो. नरसीराम बिश्नोई का तीन वर्ष का नियमित कार्यकाल 2 मई 2026 को पूरा हो चुका था, जिसके बाद उन्हें आगामी आदेशों तक कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। खास बात यह है कि प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने GJU में दूसरे कार्यकाल के लिए भी आवेदन किया हुआ है। नए कुलपति के चयन के लिए कमेटी पहले ही गठित की जा चुकी है और कुलपति पद के लिए देशभर से करीब 122 प्रोफेसरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक भी हो चुकी है और चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग का चरण अंतिम दौर में बताया जा रहा है। ऐसे में डॉ. विजय कुमार को अंतरिम रूप से अतिरिक्त जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अब सभी की नजरें GJU के नए नियमित कुलपति के चयन पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!