Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jharkhand

सारंडा में नदी का रौद्र रूप, तीन ग्रामीण बहे

अंतिम संस्कार से लौटते समय कुइली नदी में हादसा, दो शव बरामद; एक महिला की तलाश जारीcccc

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में रविवार शाम तेज बहाव की चपेट में आने से तीन ग्रामीण नदी में बह गए। ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त तलाश के दौरान अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सुनीता सिद्धू नाम की महिला अभी भी लापता है। बताया गया कि तीनों ग्रामीण एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर करीब शाम 6 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण नदी का पानी अचानक बढ़ गया और तेज धार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। देर रात रोया सिद्धू की मां का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला, जबकि सोमवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रोया सिद्धू के पिता बोसेन सिद्धू का शव भी बरामद कर लिया गया। हादसे में अपने माता-पिता को खोने के बाद ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीम नदी किनारे, झाड़ियों और संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन तेज बहाव और लगातार बारिश के कारण राहत एवं तलाश अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। गांव में हादसे के बाद मातम का माहौल है और ग्रामीण लापता महिला की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद में तलाश अभियान में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!