Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
business

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 50 अंक नीचे: 77,250 के स्तर पर कारोबार; FMCG और मीडिया शेयरों में ज्यादा बिकवाली

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव: सेंसेक्स 77,250 और निफ्टी 24,150 के करीब; FMCG-मीडिया शेयरों में बिकवाली, ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का ₹700 करोड़ IPO खुला

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 27 अगस्त को शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,250 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा नीचे फिसलकर 24,150 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में FMCG और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है।

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का ₹700 करोड़ IPO खुला

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹700 करोड़ जुटाना चाहती है। निवेशक 31 अगस्त तक IPO में बोली लगा सकेंगे।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में गुरुवार को मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.65% की तेजी में रहा, जबकि जापान का निक्केई 0.28% ऊपर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.42% नीचे रहा।

अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट

इससे पहले 26 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही। डाउ जोन्स 114 अंक यानी 0.21% गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.08% और S&P 500 में 0.02% की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू निवेशकों की खरीदारी जारी

बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की खरीदारी का सिलसिला जारी है। पिछले 7 दिनों में DII ने ₹11,273 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में उनकी खरीदारी ₹44,913 करोड़ रही।

वहीं FII/FPI ने पिछले 7 दिनों में ₹2,735 करोड़ और पिछले 30 दिनों में ₹12,675 करोड़ की खरीदारी की है।

कल खुलेगा ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का IPO

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का IPO 28 अगस्त से खुलेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹720 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO का प्राइस बैंड ₹408 से ₹429 प्रति शेयर तय किया गया है।

निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 34 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए ₹14,586 का निवेश करना होगा। IPO 1 सितंबर को बंद होगा।

बुधवार को भी बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 26 अगस्त को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 183 अंक टूटकर 77,473 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक गिरकर 24,208 पर बंद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!