Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं

सिरसा व डबवाली में अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

सिरसा में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के तहत स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निवारण के उद्देश्य से प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। समाधान शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है, जबकि जिन शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने तथा शिकायतों के समाधान के बाद संबंधित शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं डबवाली में एसडीएम डॉ. वेद बैनीवाल ने भी समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को अधिकारी गंभीरता से लें और उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतों की निगरानी और उनके निपटारे की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से हो सके। एसडीएम ने कहा कि जिन विभागों से संबंधित शिकायतें लंबित हैं, उनका जल्द से जल्द निपटारा कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से समाधान हो तथा उन्हें सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!