Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bathinda

खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, मंत्री बरिंदर गोयल ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत राजस्थान के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विशेष बस रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

लहरागागा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लहरागागा विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों श्री खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरागागा से श्रद्धालुओं से भरी विशेष बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बस रवाना होने के समय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक स्थलों के नि:शुल्क दर्शन का अवसर

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों के नि:शुल्क दर्शन करवाने का अवसर दे रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राओं का उद्देश्य लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि आर्थिक कारणों से यात्रा न कर पाने वाले श्रद्धालु भी इन पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकें।

श्रद्धालुओं ने सरकार का जताया आभार

बस रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धार्मिक यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार का आभार जताया।

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही इस सुविधा से उन्हें प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!