Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

सिरसा में कूड़ा उठान गाड़ी पर हमला, फ्रंट ग्लास तोड़ा; ड्राइवर से मारपीट

नकाबपोश युवकों ने घेरकर की तोड़फोड़ और ड्राइवर को पीटा, दो कर्मचारी जान बचाकर भागे; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

सिरसा शहर में कचरा उठान को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार सुबह बेगू रोड स्थित मोहंता गार्डन के पास कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ी पर कुछ नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने गाड़ी को घेर लिया और ड्राइवर रोहताश के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे नीचे उतारकर मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने मुक्का मारकर गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा दो अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, जो हमलावरों को देखकर डर गए और अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग निकले। घटना के समय आसपास की महिलाएं गाड़ी में कचरा डाल रही थीं, जो हंगामा देखकर सहम गईं। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी और हंगामा होता रहा तथा लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार युवकों के गाड़ी के पास पहुंचने, ड्राइवर से धक्का-मुक्की करने और शीशा तोड़ने की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और आगामी कार्रवाई में जुटी है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन और ठेकेदारों के जरिए कचरा उठान शुरू कराया गया है। इससे पहले नगर परिषद चेयरमैन, विभिन्न संस्थाओं और सफाई कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों के बीच बैठक में धार्मिक संस्थाओं एवं अन्य स्थानों से कचरा उठाने पर विरोध नहीं करने की सहमति बनी थी। प्रशासन का कहना है कि कचरा उठान में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर केस भी दर्ज किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!