Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रवेश के लिए कट-ऑफ 600+ रहने के आसार

बीकानेर में 98.18% उपस्थिति के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुई NEET-UG 2026 परीक्षा

बीकानेर में रविवार को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा जिले के 22 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। जिले में पंजीकृत 6835 अभ्यर्थियों में से 6711 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 124 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 98.18 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पारी में आयोजित हुई। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चली। सुरक्षा और जांच व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ अभिभावकों की भी भीड़ देखने को मिली।

विषय विशेषज्ञों के अनुसार इस बार नीट-यूजी 2026 का प्रश्नपत्र पिछले वर्ष की तुलना में अपेक्षाकृत आसान रहा, जिससे कट-ऑफ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। एक्सपर्ट मनोज बजाज ने बताया कि फिजिक्स सेक्शन कुछ असंतुलित जरूर रहा, जहां सिंपल पेंडुलम जैसे टॉपिक से ही तीन प्रश्न पूछे गए, लेकिन कांसेप्ट आधारित तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सेक्शन स्कोरिंग साबित हो सकता है। वहीं केमिस्ट्री सेक्शन आसान से मध्यम स्तर का रहा, जिसमें ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री से संतुलित प्रश्न पूछे गए।

विशेषज्ञों के अनुसार कई प्रश्न सीधे एनसीईआरटी आधारित होने के कारण नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को स्पष्ट लाभ मिला। जूलॉजी सेक्शन को भी आसान से मध्यम स्तर का माना गया। कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे, लेकिन कुल मिलाकर यह भाग भी विद्यार्थियों के लिए स्कोरिंग रहा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार मेरिट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक ऊंची जा सकती है, जिससे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए मुकाबला और कड़ा होगा।

विशेषज्ञ देव शर्मा के अनुसार इस बार क्वालिफाइंग कट-ऑफ भी बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि वर्ष 2026 में क्वालिफाइंग कट-ऑफ 155 से 165 अंकों के बीच रह सकती है। वहीं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट प्राप्त करने के लिए 720 में से लगभग 600 या उससे अधिक अंक लाने पड़ सकते हैं।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!