Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया चलती बस से फेंकने का आरोप

पुलिस बोली- बस स्टैंड पर उतारा था, न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना जारी

Bikaner के PBM हॉस्पिटल में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के आड़सर गांव निवासी हनुमान नायक के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बस में मारपीट के बाद चार लोगों ने उसे चलती बस से नीचे फेंक दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक को बस स्टैंड पर उतारा गया था।

परिजनों का आरोप- चलती बस से फेंका

परिजनों के अनुसार 30 अप्रैल को हनुमान नायक प्राइवेट बस में सफर कर रहा था। इसी दौरान बस में सुभाष मेघवाल, नेतराम मेघवाल, किशनाराम मेघवाल और सहीराम मेघवाल ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि चारों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर चलती बस से बाहर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल हालत में उसे PBM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 4 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस का दावा- बस स्टैंड पर उतारा गया था

श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि हनुमान को जैतसर बस स्टैंड पर उतारा गया था। वहां से वह आगे कैसे घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस बस के भीतर हुई घटना और उसके बाद की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने 1 मई को हनुमान के भाई जगदीश की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब पोस्टमार्टम के बाद इसे हत्या की धाराओं में बदला जाएगा।

पोस्टमार्टम पर अड़े परिजन, कलेक्ट्रेट पर धरना

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी, लेकिन बाद में मना कर दिया। सोमवार से शव PBM हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखा है।

मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मॉर्च्युरी के बाहर जुटे और दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

न्याय की मांग पर जारी प्रदर्शन

हनुमान नायक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना जारी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!