Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
रांची

उत्पाद सिपाही पेपर लीक ठगी कांड के तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार

रांची पुलिस की लगातार छापेमारी से मिली बड़ी सफलता

रांची में चर्चित उत्पाद सिपाही पेपर लीक ठगी कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में शामिल तीन आरोपियों को बिहार के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि रांची पुलिस ने अभी तक इन गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

सिंडिकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रांची पुलिस पिछले कई दिनों से बिहार में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस मालसलामी के अभिषेक छोटू, जहानाबाद के सोनू और मनीष, गयाजी के गौरव, पटना सिटी के अभिषेक सिन्हा, दानापुर के फिरोज और नवादा के कृष्णा की तलाश में भी जुटी हुई है।

पहले भी 164 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

इससे पहले 12 अप्रैल को रांची police ने इस कांड के मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 159 अभ्यर्थी शामिल थे। पुलिस ने इन्हें रांची के रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित भवन से पकड़ा था, जहां कथित तौर पर फर्जी प्रश्नपत्र रटवाए जा रहे थे।

अब तक सात आरोपी गिरफ्त में

13 अप्रैल को भी बिहार से दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। अब तक इस पेपर लीक सिंडिकेट से जुड़े कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!