शबनम सिन्हा एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान; टाटा पावर-IIT बॉम्बे की क्लीन एनर्जी रिसर्च पार्टनरशिप और भारत-आर्मेनिया रक्षा समझौता भी चर्चा में

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 19 अगस्त 2026 के प्रमुख करेंट अफेयर्स में बैंकिंग, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, रक्षा, क्लीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम शामिल हैं।
1. शबनम सिन्हा एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने शबनम सिन्हा को नई चेयरपर्सन नियुक्त करने की घोषणा की है। वह 1 अक्टूबर 2026 से पद संभालेंगी और सुनील भारती मित्तल की जगह लेंगी।
- सुनील मित्तल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होगा।
- शबनम सिन्हा के पास बैंकिंग, गवर्नेंस और डिजिटल बदलाव का 30 से अधिक वर्षों का वैश्विक अनुभव है।
- उन्होंने 2010 से 2025 तक वर्ल्ड बैंक में लीड स्पेशलिस्ट के तौर पर काम किया।
- वह USAID और NCERT के साथ भी काम कर चुकी हैं।
- उन्होंने एशिया, यूरोप और अफ्रीका में 4 बिलियन डॉलर से अधिक के प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।
- वर्ल्ड बैंक से पहले वह IL&FS एजुकेशन की CEO रह चुकी हैं।
2. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की है। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
प्रमुख नामों में चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख और विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर, बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली शामिल हैं।
फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी के लिए चुना गया है।
इसके अलावा एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।
इस साल किसी भी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नहीं दिया गया है। इससे पहले 2014 में भी ऐसा हुआ था।
3. जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकैंडे हिचिलेमा दोबारा निर्वाचित
जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकैंडे हिचिलेमा लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें 61.4% वोट मिले।
हिचिलेमा यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट (UPND) से हैं। वह पहली बार 2021 में राष्ट्रपति बने थे और उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति एडगर लुंगु को हराया था।
जाम्बिया दक्षिणी अफ्रीका का खनिज संपदा से समृद्ध लैंडलॉक्ड देश है। इसकी अर्थव्यवस्था में कॉपर उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
4. टाटा पावर और IIT बॉम्बे का क्लीन एनर्जी रिसर्च समझौता
टाटा पावर और IIT बॉम्बे ने क्लीन एनर्जी रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए मास्टर रिसर्च एग्रीमेंट किया है।
इस साझेदारी के तहत स्मार्ट ग्रिड, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एनर्जी स्टोरेज, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में काम किया जाएगा।
इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पावर सिस्टम, डिजिटल ग्रिड टेक्नोलॉजी, कार्बन कैप्चर और सर्कुलर इकोनॉमी पर भी रिसर्च की जाएगी।
इसका उद्देश्य रिसर्च संस्थानों और उद्योग के बीच की दूरी कम करना और नई तकनीकों को तेजी से व्यावसायिक उपयोग में लाना है।
5. भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा सहयोग समझौता
भारत और आर्मेनिया ने रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता किया है।
भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की आर्मेनिया यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के बीच सहयोग के लिए नया ढांचा तैयार करने पर सहमति जताई।
भारत और आर्मेनिया के बीच सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा तकनीक और डिफेंस इंडस्ट्री में सहयोग जारी है। भारत ने आर्मेनिया को पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, रडार और मिसाइल प्रणालियों सहित कई रक्षा उपकरणों की आपूर्ति की है।
दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे।
6. ECMS के तहत 31 नई परियोजनाओं को मंजूरी
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के तहत 31 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इन परियोजनाओं में कुल ₹7,877 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है और इन्हें 10 राज्यों में स्थापित किया जाएगा।
नई मंजूरियों के बाद ECMS के तहत कुल 106 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इनका कुल प्रस्तावित निवेश करीब ₹69,548 करोड़ है।
योजना का उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स का घरेलू उत्पादन बढ़ाना, आयात पर निर्भरता कम करना और ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन में भारत की हिस्सेदारी मजबूत करना है।
आज का इतिहास
- 1757: ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में बंगाल के मुगल प्रांत के लिए अपना पहला एक रुपये का सिक्का ढाला।
- 1897: लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी कैब आम जनता के लिए शुरू हुई।
- 1960: सोवियत संघ ने बेल्का और स्ट्रेल्का नामक दो कुत्तों को अंतरिक्ष में भेजा, जो सुरक्षित वापस लौटे।
- 1907: हिंदी के प्रसिद्ध निबंधकार और उपन्यासकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हु




