Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
haryanaराजस्थान

KMP एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत: खाटू श्याम से लौट रहे थे यूपी के श्रद्धालु; 14 घायल

राजस्थान से दर्शन कर मथुरा जा रहा था 21 श्रद्धालुओं का जत्था; पलवल में खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाटू श्याम के दर्शन के बाद मथुरा जा रहे थे

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के गांवों के करीब 21 लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सभी शुक्रवार को टाटा पिकअप में सवार होकर निकले थे।

सोमवार शाम श्रद्धालुओं ने राजस्थान के खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद सभी मथुरा के वृंदावन जाने के लिए रवाना हुए थे।

मंगलवार सुबह मथुरा जाते समय पिकअप पलवल जिले की सीमा में KMP एक्सप्रेसवे पर पहुंची। इसी दौरान पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज कि वाहनों के परखच्चे उड़े

हादसे के बाद पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

सभी घायलों को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश के रूप में हुई है।

घायलों में सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी शामिल हैं।

हादसे के बाद दोनों चालक फरार

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पिकअप चालक सुधीर के भी फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप की रफ्तार कितनी थी और ट्रक एक्सप्रेसवे के किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!