-
राजस्थान
राजस्थान में श्रद्धालुओं को बस ने कुचला, 4 की मौत: 2 गंभीर
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि…
Read More » -
videsh
इजराइल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, सर्वे में पूर्व आर्मी चीफ आइजेनकोट आगे
तेल अवीव। इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने राजनीतिक चुनौती बढ़ती…
Read More » -
videsh
कैम्ब्रिज के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर जेसन अर्डे का 41 की उम्र में निधन
लंदन। इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर रहे जेसन अर्डे का 41 वर्ष की उम्र…
Read More » -
देश
खबर हटके: महिला के पास 10 तरह की नाक, AI ने ढूंढी मंदिर में गुम चप्पल; नाली की खुदाई में मिला करोड़ों का सोना
दुनिया और देशभर में रोजाना ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं, जो सामान्य खबरों से बिल्कुल अलग और लोगों को…
Read More » -
देश
तमिलनाडु में बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 3 कर्मचारी गंभीर; कर्नाटक में जंगल फायरिंग में 3 की मौत
तमिलनाडु के कांचीपुरम में सुंगुवरचत्रम के पास कर्मचारियों से भरी कंपनी की बस एक लॉरी से टकरा गई। बस में…
Read More » -
देश
शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची विज्ञापन पर नोटिस, ₹10 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
मुंबई, 16 अगस्त। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को…
Read More » -
देश
केरल यूनिवर्सिटी VC का वंदे मातरम पर बयान, छात्र संगठनों ने लगाया RSS एजेंडा बढ़ाने का आरोप
तिरुवनंतपुरम, 15 अगस्त। केरल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मोहनन कन्नुम्मल के वंदे मातरम को लेकर दिए गए बयान पर राज्य…
Read More » -
देश
बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
कोलकाता, 16 अगस्त। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध…
Read More » -
देश
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का BRS पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप, हरीश राव बोले- मानहानि का केस करूंगा
संगारेड्डी, 16 अगस्त। तेलंगाना की राजनीति में तंत्र-मंत्र और कथित काला जादू को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज…
Read More » -
देश
साइबर लिटरेसी- रक्षाबंधन पर साइबर फ्रॉड का रिस्क:ऑनलाइन राखी खरीदते हुए बरतें 9 सावधानियां, जानें किसी भी स्कैम से कैसे बचें 18 घंटे पहले लेखक: शिवाकान्त शुक्ल रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। इस दौरान लोग ऑनलाइन राखी, मिठाई और गिफ्ट ऑर्डर करते हैं। बढ़ती ऑनलाइन खरीदारी के साथ साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। वे लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। स्कैमर्स फर्जी शॉपिंग वेबसाइट के जरिए सोशल मीडिया पर भारी डिस्काउंट और एक्सप्रेस डिलीवरी के लुभावने ऑफर दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। कई मामलों में पेमेंट लेने के बाद सामान डिलीवर नहीं किया जाता, जबकि कुछ लोगों को नकली या खराब क्वालिटी का प्रोडक्ट भेज दिया जाता है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में ऑनलाइन राखी और गिफ्ट ऑर्डर के दौरान होने वाले साइबर फ्रॉड पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- ऑनलाइन राखी या गिफ्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? साइबर फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- त्योहारों के दौरान फ्रॉड के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- त्योहारों में ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने से साइबर ठग भी ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। एक्सप्रेस डिलीवरी की चाह में कई लोग वेबसाइट या सेलर की जांच किए बिना ऑर्डर कर देते हैं। भारी डिस्काउंट, फ्री गिफ्ट और लिमिटेड-टाइम ऑफर के झांसे में आकर लोग बिना वेरिफिकेशन के पेमेंट कर देते हैं। व्यस्तता के कारण लोग वेबसाइट का URL, रिव्यू, रेटिंग और रिटर्न पॉलिसी जैसी जरूरी बातें चेक करना भूल जाते हैं। ठग असली ब्रांड जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों का भरोसा जीतते हैं। UPI, QR कोड और पेमेंट लिंक के बढ़ते इस्तेमाल का फायदा उठाकर ठग फर्जी पेमेंट रिक्वेस्ट भेजते हैं और लोगों से पैसे ठग लेते हैं। सवाल- रक्षाबंधन के आसपास किस तरह के फ्रॉड ज्यादा होते हैं? जवाब- इस दौरान स्कैमर लोगों को ठगने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ग्राफिक में सभी साइबर फ्रॉड देखिए- इन स्कैम के बारे में विस्तार से समझिए- 1. फेक शॉपिंग वेबसाइट ठग असली शॉपिंग वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी साइट बनाते हैं। इस पर आकर्षक ऑफर देते हैं। इससे लोग फंस जाते हैं। ऑर्डर करने के बाद पेमेंट तो हो जाता है, लेकिन न सामान मिलता है और न ही रिफंड। 2. वॉट्सएप पर गिफ्ट स्कैम ठग “रक्षाबंधन पर आपके लिए गिफ्ट आया है” या “राखी गिफ्ट क्लेम करें” जैसे मैसेज वॉट्सएप पर भेजते हैं। इसके साथ फर्जी लिंक अटैच होता है। लिंक पर क्लिक करते ही लोग स्कैम का शिकार हो जाते हैं। 3. फेक कूरियर स्कैम ठग डिलीवरी एजेंट बनकर कॉल या मैसेज भेजते हैं। पता अपडेट करने, डिलीवरी चार्ज या पार्सल रोकने का बहाना बनाते हैं। OTP लेकर या लिंक भेजकर फ्रॉड को अंजाम देते हैं। 4. फेक कैशबैक स्कैम फेस्टिव ऑफर, कैशबैक या रिवॉर्ड का लालच देते हैं। कैशबैक लेने के लिए फर्जी लिंक, QR कोड या UPI कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजते हैं। रिक्वेस्ट अप्रूव करते ही खाते से पैसे कट जाते हैं। 5. फेक कस्टमर केयर सर्च रिजल्ट या सोशल मीडिया पर नकली कस्टमर केयर नंबर दिखाते हैं। रिफंड, ऑर्डर कैंसिल या शिकायत के नाम पर भरोसा जीतते हैं। बैंक डिटेल, OTP, UPI पिन या स्क्रीन शेयरिंग एप से फ्रॉड करते हैं। 6. फेक ट्रैकिंग लिंक ऑर्डर ट्रैकिंग के नाम पर SMS, ईमेल या वॉट्सएप पर लिंक भेजते हैं। लिंक असली वेबसाइट जैसा दिखता है, लेकिन फर्जी होता है। उस पर क्लिक करने से फोन में मालवेयर इंस्टॉल होता है और डेटा चोरी हो जाता है। 7. रिफंड स्कैम रिफंड दिलाने का झांसा देकर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड कराते हैं। या फिर UPI कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजकर उसे अप्रूव करने के लिए कहते हैं। रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही या जरूरी परमिशन देते ही खाते से पैसे ऐंठ लेते हैं। सवाल- ऑनलाइन गिफ्ट ऑर्डर करने से पहले कैसे चेक करें कि वेबसाइट असली है या नहीं? फर्जी वेबसाइट कैसे पहचानें? जवाब- कुछ ऐसे संकेत हैं, जिनसे फर्जी वेबसाइट की पहचान की जा सकती है। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए-
रक्षाबंधन के मौके पर ऑनलाइन राखी, मिठाई और गिफ्ट की खरीदारी बढ़ने के साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते…
Read More »