10 मई को रांची के 15 केंद्रों पर होगी जेपीएससी बैकलॉग परीक्षा
परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 10 मई को रांची के 15 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।
उपायुक्त एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) के आदेश पर 10 मई की सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, धरना-प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी।
पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिका
MetaSliderरियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
रांची में जिन प्रमुख केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी उनमें डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, बर्लिन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ी प्लस-2 हाई स्कूल, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सहित कुल 15 केंद्र शामिल हैं।
बीआईटी मोड़ में 10 दिनों से पानी संकट
इधर, रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से पानी सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस एजेंसी समस्या का पता नहीं लगा सकी है।
स्थानीय निवासी नीतू कपूर के अनुसार, पिछले दस दिनों में केवल एक दिन शिकायत के बाद पानी की सप्लाई हुई थी। इसके बाद से लगातार पानी नहीं आ रहा है। लोग मजबूरी में दूसरे स्थानों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan



