Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

अरजनसर स्कूल में HPV टीकाकरण पर पीटीएम आयोजित, बालिकाओं को दी वैक्सीन की जानकारी

14-15 वर्ष की छात्राओं और अभिभावकों को HPV वैक्सीन के फायदे व सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

अरजनसर | सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल अरजनसर में एचपीवी (HPV) टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत पीटीएम का आयोजन किया गया। बैठक में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, फायदे और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अभियान के तहत पहुंची मेडिकल टीम ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मेडिकल स्टाफ सदस्य सुधा शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते। उन्होंने छात्राओं की शंकाओं का समाधान करते हुए सभी पात्र बालिकाओं से टीकाकरण करवाने की अपील की। भारत सरकार ने 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए यह टीकाकरण अभियान देशभर में निःशुल्क शुरू किया है, जिसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना है।

स्कूल प्रशासन ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि 14-15 वर्ष आयु वर्ग की अधिकतम बालिकाओं की पहचान कर उन्हें टीकाकरण स्थल तक पहुंचाया जाए, ताकि अभियान का लाभ अधिक से अधिक छात्राओं को मिल सके।

कार्यक्रम में अभिभावकों को भी जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण बेहद आवश्यक है। अभिभावकों ने भी अभियान में रुचि दिखाते हुए स्वास्थ्य टीम से जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में अरजनसर पीएचसी प्रभारी डॉ. गोपीराम, प्रिंसिपल मोहनलाल वर्मा, सचिन शर्मा, जैसाराम, अजितनाथ, रामकुमार सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!