Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jodhpur

घर के बाहर बैठने से टोका तो युवक ने फोड़े लग्जरी गाड़ियों के शीशे

सरिया लेकर सुबह बदला लेने पहुंचा आरोपी, सायरन बजते ही मौके से भागा

Pratap Nagar Police Station Jodhpur क्षेत्र में एक युवक द्वारा घर के बाहर खड़ी दो लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक हाथ में सरिया लेकर पहुंचा और गाड़ियों पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियो में आरोपी युवक चुपचाप घर के बाहर आता दिखाई देता है। इसके बाद वह सरिए से पहले फॉर्च्यूनर गाड़ी के शीशे तोड़ता है। जैसे ही गाड़ी का सायरन बजने लगता है, वह पास खड़ी दूसरी कार पर भी हमला कर देता है।

सायरन की आवाज सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना कमला नेहरू नगर, हुडको चौराहा इलाके की बताई जा रही है।

रात में टोका था, सुबह बदला लेने पहुंचा

थानाधिकारी भवानी सिंह के अनुसार, पीड़ित हेमंत आचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार रात एक युवक नशे की हालत में उनके घर के बाहर बैठा था। हेमंत ने उसे वहां से जाने के लिए कहा था।

उस समय युवक वहां से चला गया, लेकिन अलसुबह वह हाथ में सरिया लेकर वापस लौटा और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ‘विष्णु’ को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!