Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़: 2036 ओलिंपिक की मेजबानी का संकल्प, 22 KM पैदल चलकर करेंगी रुद्राभिषेक

2036 ओलिंपिक की मेजबानी का संकल्प, 22 KM पैदल चलकर करेंगी रुद्राभिषेक

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को हरिद्वार की हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड से कांवड़ उठाकर धार्मिक आस्था के साथ भारत के 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के संकल्प को भी जोड़ा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2036 में ओलिंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के प्रयासों के समर्थन में कांवड़ यात्रा शुरू की। कांवड़ उठाने के बाद रेखा आर्य करीब 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगी और ऋषिकेश पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगी। इस दौरान उन्होंने खेल और आध्यात्मिक आस्था के बीच एक अनोखा संदेश देने की कोशिश की। हरकी पैड़ी पर कांवड़ उठाने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और कांवड़ यात्रा के माहौल में ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। रेखा आर्य का कहना है कि भारत को 2036 ओलिंपिक की मेजबानी दिलाना देश के लिए गौरव का विषय होगा और इसके लिए सामूहिक संकल्प की जरूरत है। कांवड़ यात्रा के दौरान उनका यह कदम धार्मिक आस्था के साथ खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश देने के रूप में भी देखा जा रहा है। हरिद्वार से ऋषिकेश तक की पैदल यात्रा के बाद रुद्राभिषेक के जरिए वह अपने संकल्प को भगवान शिव के चरणों में समर्पित करेंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान खेल मंत्री का यह धार्मिक और प्रतीकात्मक कदम स्थानीय लोगों तथा शिवभक्तों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!