Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jodhpur

हर महीने 10% रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी

एडम कैपिटल’ कंपनी के जरिए करवाते थे निवेश, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jodhpur Cyber Police ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करवाकर लोगों से ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 70 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ‘एडम कैपिटल’ (Adam Capital) नामक कंपनी के जरिए हर महीने करीब 5 करोड़ रुपए का निवेश जुटा रहे थे।

न्यू पावर हाउस रोड स्थित ऑफिस पर पुलिस की दबिश

साइबर थाने के सहायक पुलिस आयुक्त पदमदान चारण ने बताया कि साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने न्यू पावर हाउस रोड स्थित ‘एडम कैपिटल’ कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा, जहां से आरोपी दीपक पाल सिंह और निर्मल लाहौटी को गिरफ्तार किया गया।

मौके से नकद राशि, निवेश से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

निवेश पर 10% मुनाफे का झांसा देकर करते थे ठगी

साइबर थाना अधिकारी सुरेश सारण के अनुसार, भदवासिया निवासी रामस्वरूप की शिकायत पर मामले की जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों और ब्रोकरों को हर महीने कम से कम 10 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर निवेश करवाते थे।

शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद आरोपी निवेश की रकम को ट्रेडिंग में घाटा दिखाकर हड़प लेते थे और लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते थे।

जोधपुर के ही रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने इस मामले में:

  • दीपक पाल सिंह निवासी रूपनगर, पाल रोड
  • निर्मल लाहौटी निवासी वर्धमान नगर, शोभावतों की ढाणी

को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश सारण, एएसआई कान सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रामदयाल और कॉन्स्टेबल महिपाल की अहम भूमिका रही।

पुलिस की आमजन से अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले यह जरूर जांच लें कि कंपनी Securities and Exchange Board of India, Reserve Bank of India, FEMA या BSE में रजिस्टर्ड है या नहीं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि गैर-अधिकृत विदेशी कंपनियों में निवेश करना भी कानूनी अपराध की श्रेणी में आ सकता है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!