Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jaipur

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज

6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

राजस्थान में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और अलवर समेत 6 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली।

अलवर-टोंक समेत कई जिलों में बारिश

गुरुवार दोपहर बाद अलवर, टोंक और कोटपूतली-बहरोड़ में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। दौसा और सवाई माधोपुर में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई।

पश्चिमी राजस्थान में बढ़ी भीषण गर्मी

एक ओर पूर्वी जिलों में बारिश से राहत मिली, वहीं पश्चिमी राजस्थान गर्मी से तपता रहा। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया।

टोंक में गिरे ओले, दौसा में सबसे ज्यादा बारिश

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम बदला। टोंक क्षेत्र में ओले गिरे, जबकि वनस्थली में 4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 14.2 एमएम बारिश दौसा में दर्ज हुई।

अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन पूर्वी राजस्थान के जिलों में आंधी और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने और हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।

जयपुर में शाम को चली धूलभरी आंधी

जयपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को मौसम अचानक बदल गया। बादल छाने के साथ धूलभरी आंधी चली, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

जोधपुर में दो दिन में 7 डिग्री बढ़ा तापमान

जोधपुर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया, जो दो दिन पहले 37 डिग्री था।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!