Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, चारधाम हाईवे बंद; यूपी में 30 गांवों में बाढ़, दिल्ली में युवक नाले में बहा

दिल्ली में युवक नाले में बहा

नई दिल्ली | 15 मिनट पहले

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत कुल छह नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में कई घाट और मंदिर जलमग्न हो गए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में एहतियातन सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

राज्य में भूस्खलन और जलभराव के चलते 132 सड़कें बंद कर दी गई हैं। साथ ही बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का कहर जारी है। फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। राज्य के करीब 30 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बलिया में हालात और गंभीर हैं, जहां पिछले एक सप्ताह में सरयू नदी के कटाव से 27 घर बह चुके हैं

वहीं दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-25 में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। करीब 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!