Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jaipur

दूदू से सुरसुरा धाम के लिए पांचवीं विशाल पदयात्रा रवाना

जय वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजा दूदू, छिर्र बालाजी मंदिर में होगा रात्रि विश्राम

दूदू शहर के शाहजी कोठी बालाजी मंदिर से वीर तेजाजी धाम सुरसुरा के लिए पांचवीं विशाल पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। वीर तेजाजी मंडली के तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा में दूदू सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय वीर तेजाजी महाराज’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पैदल ही सुरसुरा धाम की ओर रवाना हुए और आयोजन को लेकर उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। पदयात्रा का पहला पड़ाव छिर्र बालाजी मंदिर रहेगा, जहां श्रद्धालु रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले चरण में श्रद्धालुओं का जत्था वीर तेजाजी धाम सुरसुरा पहुंचेगा। सुरसुरा पहुंचने के बाद श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे रास्ते धार्मिक जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!