Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

एडवोकेट विपिन कुमार शर्मा बने राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने जारी किया नियुक्ति पत्र; संगठन विस्तार और जनसेवा से जुड़े कार्यों को मजबूत करने की जिम्मेदारी

डबवाली। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ ने संगठन के विस्तार और जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एडवोकेट विपिन कुमार शर्मा को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि विपिन कुमार शर्मा संगठन के संविधान, नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए पंजाब प्रदेश में संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को मजबूत करने के साथ-साथ संगठन के विस्तार तथा जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनसे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई है। नियुक्ति के बाद एडवोकेट विपिन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पंजाब में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों, परिचितों और संगठन से जुड़े लोगों ने खुशी जताई तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!