Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

सरदूलगढ़ में गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर भव्य ड्रोन शो, 500 ड्रोन से बनीं आकृतियां

पंजाब सरकार के कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे; विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली और DC नवजोत कौर ने लिया हिस्सा, ढाडी जत्थे ने वारें गाकर बांधा समां

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों की कड़ी में मानसा जिले के सरदूलगढ़ में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान आसमान में करीब 500 ड्रोन उड़ाए गए, जिनकी मदद से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, शिक्षाओं और बाणी से जुड़ी विभिन्न आकृतियां प्रस्तुत की गईं। रंग-बिरंगे ड्रोन से आसमान में उभरती आकृतियों को देखकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में हलका विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली और डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि युवा पीढ़ी और बच्चों को श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए मानवता, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो के माध्यम से लोगों को गुरु रविदास महाराज जी के जीवन सिद्धांतों और बाणी से जुड़ी शिक्षाओं को आधुनिक तरीके से समझने का अवसर मिला। विधायक ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए बताया कि पंजाब के सभी 92 विधानसभा हलकों में ऐसे ड्रोन शो के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और बाणी के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हरजिंदर सिंह हंस के ढाडी जत्थे ने वारें प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने ढाडी जत्थे के साथ-साथ DC, ADC, SDM और तहसीलदार को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!