Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
रांची

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की झारखंड महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उर्वशी गिरि ने वीडियो संदेश जारी किया

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के निर्देश पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का बड़ा फैसला — अब रक्तदान सेवा में सबसे पहले गरीब, असहाय और रक्तदाता विहीन परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की झारखंड महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उर्वशी गिरि ने एक वीडियो संदेश जारी

कर संगठन की रक्तदान सेवा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में सीमांचल सहित देश के विभिन्न राज्यों में वर्षों से निःस्वार्थ भाव से रक्तदान सेवा संचालित की जा रही है। इस सेवा के माध्यम से हजारों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर मानव जीवन बचाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अब संगठन की रक्तदान सेवा का लाभ प्राथमिकता के आधार पर गरीब, असहाय, लाचार एवं ऐसे जरूरतमंद परिवारों को दिया जाएगा, जिनके पास रक्तदाता उपलब्ध नहीं है।

साथ ही उन्होंने सक्षम परिवारों से अपील की कि यदि उनके परिवार में रक्तदान करने योग्य सदस्य उपलब्ध हैं, तो वे पहले स्वयं रक्तदान करें। इससे संगठन की सेवा उन लोगों तक पहुँच सकेगी जिन्हें वास्तव में इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

उर्वशी गिरि ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि “रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!