Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

कालांवाली में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 15 बोतल देसी शराब बरामद

सीआईए स्टाफ ने तख्तमल फाटक क्षेत्र में गश्त के दौरान रमेश कुमार को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

डबवाली, 28 अगस्त। अवैध शराब तस्करों और खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ कालांवाली ने कार्रवाई करते हुए 15 बोतल अवैध देसी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 27 अगस्त 2026 को तख्तमल फाटक, मंडी कालांवाली क्षेत्र में गश्त एवं पड़ताल के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली निरीक्षक विशव गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोककर नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 बोतल अवैध देसी शराब, मार्का माल्टा बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी की पहचान रमेश कुमार के रूप में की। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!