Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
टॉप न्यूज़

एशियन गेम्स 2026: भारत के 501 खिलाड़ी 36 खेलों में उतरेंगे, 314 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

आइची-नागोया एशियन गेम्स में 45 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा; 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट, भारत 256 इवेंट में पेश करेगा चुनौती।

जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स का आगाज हो गया है। इस बार प्रतियोगिता में 45 देशों के खिलाड़ी 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। भारत का 501 सदस्यीय खिलाड़ी दल 36 खेलों में चुनौती पेश करेगा।

भारत के 314 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में उतरेंगे

भारतीय दल में 267 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ी हैं। इनमें 314 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल के सबसे युवा खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हैं, जो क्रिकेट में हिस्सा लेंगे, जबकि 55 वर्षीय श्रुति वोरा घुड़सवारी में उतरेंगी।

36 खेलों के 256 इवेंट में भारत की चुनौती

भारत 43 में से 36 खेलों के कुल 256 इवेंट में हिस्सा लेगा। एथलेटिक्स में 79, हॉकी में 40, क्रिकेट और शूटिंग में 30-30, कबड्डी में 24 और रोइंग में 22 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

6 खेल पहली बार मेडल स्पोर्ट के रूप में शामिल

इस बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, पैडल, सर्फिंग, टेकबॉल, वर्चुअल ताइक्वांडो और BMX फ्रीस्टाइल को पहली बार मेडल स्पोर्ट के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं ड्रैगन बोट, रोलर स्पोर्ट्स और माइंड स्पोर्ट्स को कार्यक्रम से बाहर किया गया है।

ओलिंपिक क्वालिफिकेशन का भी मौका

आइची-नागोया एशियन गेम्स को लॉस एंजेलिस 2028 ओलिंपिक के लिए आर्चरी, हॉकी, स्क्वॉश और टेनिस में क्वालिफिकेशन पाथवे बनाया गया है।

तैयारी पर ₹703 करोड़ खर्च

नवंबर 2023 से अगस्त 2026 तक भारत की एशियन गेम्स तैयारी पर करीब ₹703 करोड़ खर्च किए गए। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, ट्रेनिंग कैंप, खेल उपकरण, विदेशी कोच और विदेशी प्रशिक्षण पर खर्च शामिल है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

भारत की टीम में अनाहत सिंह, ईशा सिंह, ज्योति सुरेखा वेन्नम, गुलवीर सिंह, अविनाश साबले, पारुल चौधरी, अंसी सोजन, मीराबाई चानू और अमन सहरावत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज सहित कुल 106 मेडल जीते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!