Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

लुधियाना में बहन ने भाई के घर की चोरी

बेटी संग मिलकर समेटे सोने-चांदी के गहने, दूसरी भांजी को भी साथ ले गई आरोपी

 

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले के थाना मेहरबान क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सगी बहन ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने ही भाई के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोप है कि मां-बेटी ने सूने घर का फायदा उठाकर अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। इतना ही नहीं, जाते समय घर में मौजूद दूसरी भांजी को भी अपने साथ ले गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूने घर को बनाया निशाना, अलमारी से उड़ाए गहने
थाना मेहरबान पुलिस को दी शिकायत में मॉडल कॉलोनी निवासी सोहन लाल ने बताया कि 12 अप्रैल को वह अपने परिवार सहित किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर बंद था और कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से गहने गायब थे।

पहले लगा बाहरी चोर, पड़ताल में बहन निकली आरोपी
शुरुआत में पीड़ित को शक था कि किसी चोर गिरोह ने घर को निशाना बनाया है। लेकिन जब उन्होंने खुद पड़ताल शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी सगी बहन ज्योति, जो राकेश कुमार की पत्नी है, अपनी बेटी सलोनी उर्फ नैना के साथ घर पहुंची थी।

मां-बेटी ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित के अनुसार, ज्योति और उसकी बेटी सलोनी उर्फ नैना ने मिलकर घर की अलमारी से सोने-चांदी के गहने चोरी किए। शिकायत में यह भी बताया गया कि चोरी के बाद आरोपी महिलाएं घर में मौजूद दूसरी भांजी नंदिनी को भी अपने साथ ले गईं। दोनों आरोपी गुलचमन गली, चौड़ा बाजार, सुनहरी गुरुद्वारा के पास की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की तलाश
थाना मेहरबान पुलिस ने सोहन लाल के बयान के आधार पर आरोपी ज्योति और सलोनी उर्फ नैना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthanvv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!