Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jaipur

राजस्थान में आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले

सितंबर में भी कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार; मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने की संभावना

जयपुर। राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर सक्रिय है। आज प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

श्रीगंगानगर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। दूसरी ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार है। पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलों में 2 इंच तक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राजसमंद, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और पाली में बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर करीब 2 इंच तक पानी बरसा।

श्रीगंगानगर और बीकानेर में बारिश के दौरान तेज हवाएं चलीं, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई।

बीकानेर संभाग में गर्मी का असर

बारिश के बावजूद बीकानेर संभाग के कई जिलों में दिन के तापमान में खास कमी नहीं आई। पिलानी में प्रदेश का सबसे अधिक 40.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर और चूरू में तापमान 39.8 डिग्री, जबकि बीकानेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

19 सितंबर से मानसून की विदाई संभव

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में 19 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है। इससे पहले अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर: बुधवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहा और बीच-बीच में बादल छाए। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। आज बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोटा: दोपहर बाद नयापुरा इलाके में रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 25.3 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

अजमेर: दिनभर तेज धूप के कारण उमस और गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज हुआ।

अलवर: मौसम सामान्य रहा और दिन में तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।

सीकर: दिनभर तेज धूप रही, हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा। अगले दो दिनों में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है।

जोधपुर: अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। अगले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना है।

उदयपुर: बुधवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप निकली। पिछले कुछ दिनों से जारी रुक-रुककर बारिश का दौर थमा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा।

हमारे मठ | RNI NO. HARHIN/2023/90591

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!