Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
राजस्थान

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी से सजा जयपुर, नगर निगम मुख्यालय बना आकर्षण का केंद्र

पहली बार आम जनता के लिए बनाया गया सेल्फी पॉइंट, स्थानीय लोगों के साथ देशी-विदेशी पर्यटक भी सजावट देखने पहुंचे

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर के सरकारी कार्यालयों और प्रमुख स्थानों को तिरंगे की रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया। टोंक रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय की विशेष सजावट इस बार लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर निगम मुख्यालय को पहली बार इस तरह सजाया गया है कि यहां से गुजरने वाले लोग रुककर तस्वीरें और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। मुख्यालय के बाहर स्वतंत्रता दिवस की थीम पर विशेष सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया है, जहां लोग तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें लेकर स्वतंत्रता दिवस की यादों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। सजावट देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा जयपुर घूमने आए देशी और विदेशी पर्यटक भी नगर निगम मुख्यालय पहुंच रहे हैं। सुबह से ही यहां लोगों की आवाजाही बनी रही और सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए खास आकर्षण रहा। नगर निगम मुख्यालय को तिरंगे की थीम वाली रोशनी से सजाया गया है, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कटआउट भी लगाए गए हैं। इन कटआउट और सजावट के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुंदर जयपुर का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से शहरवासियों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर ही नहीं, बल्कि अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी याद करने का दिन भी है। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक भी अपने परिवार के साथ नगर निगम मुख्यालय की सजावट देखने पहुंचे। राजधानी के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकर्षक रोशनी की गई है, लेकिन नगर निगम मुख्यालय की तिरंगा थीम और पहली बार बनाए गए सेल्फी पॉइंट ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा है। सजावट के चलते नगर निगम मुख्यालय के आसपास का क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर की खूबसूरती में एक अलग रंग जुड़ गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!